श्रावण मास में श्री गुर्जऱ गोड ब्राम्हण समाज महिला मंडल ने डीजे साउंड के साथ निकाली कावड़ यात्रा

बकानी : गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा भगवान सत्यनारायण  के मंदिर बकानी से कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया महिला मंडल कावड़ यात्रा भगवान भोलेनाथ के मंदिर नानोर पर पहुँँच कर भगवान शिव को जलाभिषेक करवाया तथा साथ ही कावड़ यात्रा में डीजे साउंड पर सुरीले मधुर भोले नाथ के भजनों पर महिलाएं शिव भक्ति में तल्लिन होकर झूमते नाचते गाते हुए भगवान शिव के जयकारा लगाते हुए कावड़ धारण कर यात्रा निकली ,कावड़ यात्रा अंतर्गत महिला मंडल सदस्य गायत्री बाई गिरिजा ललित शर्मा व मोना आदित्य शर्मा ने बताया विश्व कल्याण के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया इसमें सभी महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया महिला मंडल द्वारा मंदिर परिसर में भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु भजन कीर्तन भी किया गया.

रिपोर्टर : रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.