2 करोड़ की लागत से हो रहे अटल गौरव पथ निर्माण में अनियमित का लगाया ग्राम वासियों ने आरोप
बकानी : बकानी कस्बे में राजस्थान सरकार के अटल गौरव पथ सड़क निर्माण के अंतर्गत 2 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सीसी रोड के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कस्बे वासियों ने सवाल उठाए स्थान निवासियों ने अनियमित एवं गुणवत्ता हैं निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहे कार्य में अनियमिताओं का आरोप लगाया ठेकेदार पर आरोप लगाया कि पुराने निर्माण कार्य पर ही नवीन निर्माणसी सी रोड कार्य का किया जा रहा है
कस्बे के माचलपुर सड़क मार्ग क्षेत्र में ठेकेदारी पर पुराने रोड का बिना हटाए ही नए सीसी रोड का निर्माण करने का आरोप लगाया ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र व्यस्त हिस्से को नहीं हटने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है इसके अलावा ठेकेदार द्वारा यातायात का हवाला देते हुए रात के समय सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है स्थानीय निवासियों के अनुसार रात में काम होने वाले सामग्री की जांच और गुणवत्ता की निगरानी ठीक से नहीं हो पाती जिससे सड़क की मजबूती और मानकों पर संदेह पैदा हो रहा है
पूर्व में निर्मित सीसी रोड में जो गुणवत्ता मजबूती थी वह वर्तमान में नहीं बन पा रही है सड़क कार्य अनंतर्गत लोहे का अत्यधिक उपयोग नहीं हो रहा है
सड़क निर्माण कार्य के बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता शिवकुमार मीणा ने स्पष्टीकरण कर दिया उन्होंने अवगत कराया कि बस स्टैंड परिसर में सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई है और परियोजना के तहत 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा किया जाना है मीणा ने यह भी अवगत कराया कि दिन में अधिक यातायात होने के कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होती है इसलिए रात्रि में कार्य करवाया जा रहा है
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा


No Previous Comments found.