उच्च माध्यमिक विद्यालय,बकानी में एक अनोखा प्रेम दिवस मनाया गया।

बकानी - कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर तिलक किया, फूल-मालाएँ पहनाईं और पूजा-अर्चना कर उनका सम्मान किया। भावुक क्षण तब आया जब माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीर्वाद दिया। भारतीय परम्परा की इस सुंदर झलक ने उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम कर दीं। कार्यक्रम में श्री योग वेदांत सेवा समिति, बकानी के सदस्य डॉ. मनोज सोनी एवं श्रीमती शशि मल्होत्रा की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि श्री अखिल भारतीय योग वेदांत सेवा समिति के आवाहन पर 14 वर्ष पूर्व 14 फरवरी को ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई थी, जो आज देश-विदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सभी धर्मों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस आयोजन का स्वागत करते हुए इसे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया। विद्यार्थियों ने भी प्रतिवर्ष इस दिन माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - रमेश चंद शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.