प्रिया देवेश गांधी को महिला मोटिवेशन उत्कृष्ट कार्य करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया
झालावाड़ - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ई न्यूज के तत्वाधान में बकानी से प्रिया देवेश गांधी को महिला मोटिवेशन, जनजागरण,और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिया ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति,और प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा सुरक्षा के लिए भी मोटिवेट करती है। वहीं महिलाओं में आत्मसम्मान और शिक्षा सुरक्षा के लिए भी जागरूक कर हिमाचल प्रदेश के शिमला में चिट्ठा मुक्त हिमाचल अभियान में भी महती भूमिका निभाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए घर पर फुलवारी,और कई प्रकार के पेड़ पौधे लगाकर हरित भवन का सपना भी साकार किया है। ये प्रेरणा उनके श्वसुर पूर्व गौसेवा समिति अध्यक्ष रामदयाल गांधी,और हेमलता देवेश गांधी से मिली। इस दौरान उन्होंने इन्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.