लोकतंत्र सेनानी दंडी महेश्वरानंद तीर्थ का निधन पांचाल घाट पर दी जल समाधि
झालावाड़ : जगद्गुरू शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने स्वामी महेश्वरानंद तीर्थ के निधन पर दुःख व्यक्त किया हे।
लोकतंत्र के स्वतंत्रता सेनानी संत समाज के सम्मानित संत दंडी महेश्वरानंद तीर्थ कानिधन शिव मन्दिर लखनौर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश में हुआ उनकी जल समाधि का कार्यक्रम फर्रुखाबाद में हुआ । जहां श्रद्धालु एवं समाजिक,धार्मिक गणमान्य जनों का तांता लग गया।
जगद्गुरू शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने स्वामी महेश्वरानंद जी तीर्थ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। जगद्गुरू शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर अपने आगामी कार्यक्रम निरस्त कर तत्काल फर्रुखाबाद पहुंचे। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने बताया कि महेश्वरानंद तीर्थ लोकतंत्र सेनानी एवं दंडी स्वामी परम्परा से जुड़े थे। उनके गुरु स्वामी हरिसुरानंद तीर्थ थे।उनका जुड़ाव राम जानकी शिव पार्वती मंदिर लखनौर जिला हरदोई से रहा हे। लंबे समय से आध्यात्म,सेवा,साधना में लगे हुए थे। झालावाड़,भानपुरा क्षेत्र में भी महेश्वरानंद जी के निधन से भक्तों में दु:ख शोक व्याप्त हे। यह जानकारी सर्वज्ञ शुक्ला द्वारा दी गई।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र चेलक

No Previous Comments found.