बस स्टैंड परिसर एवं हॉट चौक परिसर में हो रहे अवैध अतिक्रमण
बकानी : ग्राम पंचायत प्रशासक बकानी के द्वारा जारी किए गए नोटिस में अवगत कराया की ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित तय की गई सीमा से आगे अवैध अतिक्रमण कर बस स्टैंड परिसर एवं हॉट चौक परिसर मुख्य सड़क मार्ग को सकड़ा कर दिया गया है जिसके आमजन एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत प्रशासक द्वारा दिए गए नोटिस में अवगत कराया गया कि अपना अतिक्रमण दो दिवस अंतर्गत हटा लेवे अन्यथा ग्राम पंचायत द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी अवैध अतिक्रमण किए गए दुकानदार की समस्त जिम्मेदारी रहेगी।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.