विद्यालय के लिए भूमि दान करने में भामाशाहों ने दिखाई रुचि

झालावाड़ : ब्लॉक सुनेल में झालावाड  जिला कलक्टर अजय सिँह  की प्रेरणा एवं जिला  उप खंड अधिकारी   के मार्ग दर्शन से  ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सुनेल में विद्यालयों के लिए भूमि दान करने में भामाशाहों ने पूर्ण उत्साह  और रुचि दिखाई।  
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अन्याखेड़ी ग्राम पंचायत गोविंदपुरा की भूमि को कालू सिंह ग्रामवासी  द्वारा दान दी गई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगाखेड़ा ग्राम पंचायत रमायदलपत में श्रीमती घिसी बाई पुत्री हरलाल  द्वारा विद्यालय के लिए भूमि दान दी गई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोलियाबारी ग्राम पंचायत सरखेड़ी में विद्यालय के लिए अंतर सिंह , कालू सिंह ,दीपू बाई ,प्रेम सिंह, रूप कंवर और राजू सिंह द्वारा भूमि दान दी गई,राजकीय प्राथमिक विद्यालय तैलिया खेड़ी  ग्राम पंचायत बानोर में विद्यालय के लिए श्री नारायण सिंह  गुर्जर द्वारा तीन बिस्वा भूमि दान दी गई, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमलीभवानी ग्राम पंचायत सुवास के लिए धीरज  पाटीदार, प्रेमचंद  पाटीदार, और खेमचंद शंकर पाटीदार द्वारा विद्यालय के लिए भूमि दान दी गई। 
भूमि दान करवाने में उक्त सभी संस्थाओं के संस्था प्रधान महोदय ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बार खां देशवाली,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा द्वारा उपस्थित रहकर दान व रजिस्ट्री  का कार्य संपन्न करवाया गया,एवं समस्त कार्यों में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  रामसिंह  मीणा झालावाड  तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  पवन कुमार  पाटीदार का दिशा निर्देश प्रदान करने में अहम योगदान रहा। 

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.