खानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न

झालावाड़ - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशन में दिनांक 14.03.2026 को तालुका विधिक सेवा समिति (न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) खानपुर में बैंच अध्यक्ष अंजू कुमारी ( सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) की अध्यक्षता व  रजत विजयवर्गीय एसडीएम खानपुर की सदस्यता में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन। उक्त लोक अदालत में लोक अदालत की भावना से फौजदारी के  35 प्रकरण, दीवानी के 8 प्रकरण,धारा 138 एन आई एक्ट के 14 प्रकरण,भरण पोषण के 09 प्रकरण  सहित कुल 66 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। प्रेलिटिगेशन प्रकरण बैंक के 2 प्रकरण तथा बिजली विभाग के 416 प्रकरण कुल 418 प्रकरणों में वसूली हुई। फौजदारी व सिविल प्रकरणों में 16,15,208 रुपए तथा प्रेलिटिगेशन प्रकरणों में 40,28,000 रुपए कुल 56,43,208 रुपए की वसूली हुई। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में,हेमराज कपूर तहसीलदार खानपुर,बार संघ के मनीष श्रृंगी,पूर्व बार एशोसिएशन अध्यक्ष रघुनन्दन सिंह,लेखराज चंद्रावत,चंद्र सिंह गोविंद सुमन समस्त अधिवक्तागण,सहायक अभियोजन अधिकारी नन्दलाल मीणा,दीपक कुमार मीणा कनिष्ठ सहायक, न्यायालय स्टाफ अब्दुल शफीक,सुरेश कुमार नागर,विधुत अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा,फ़रीद उद्दीन चिक्ति,हिमांशु सैनी,अजय कुमार मीणा,भूपेंद्र मालव कनिष्ठ सहायक,प्रवीण कुमार मीणा और संबंधित विभागों,बैंकों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.