नवकार कलश रथ यात्रा का अपने बकानी नगर मे आज दिनांक 15 मार्च 26 को आगमन

झालावाड़ : विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस – 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को विश्वभर के 6000 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे, जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेशभर में तीन रथों के माध्यम से यह यात्रा लोगों को नवकार महामंत्र के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार श्री भजनलाल शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया था।

इसी क्रम में 15 मार्च 2026, रविवार को लगभग सांय 5 बजे तक नवकार कलश रथ यात्रा बकानी पहुंचेगी । 

यहाँ भंडारी भवन (पंचायत समिति रोड) पर नवकार कलश रथ कि अगवानी करके शोभा यात्रा के रूपये मे नगर भ्रमण करवाया जाएगा महिलाओ द्वारा गवली बनाकर पूजन कि जायेगी ।नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है तथा नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायक प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.