रसोई गैस के बढ़ते दाम ईंधन संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाया
बकानी : बकानी में बस स्टैंड परिसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
प्रदर्शन अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अवगत कराया की केंद्र सरकार की कथित सफल विदेश नीति से उत्पन्न इंजन संकट और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से जनता तंग आ चुकी है केंद्र सरकार के प्रतिरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया विधायक ने अवगत कराया की शादी विवाह सीजन में एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी है वैसे ही आमजन महंगाई से परेशान है सरकार द्वारा राहत प्रदान करने की बजाय लगातार कीमतों में वृद्धि करती जा रही है किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी बात करते हुए विधायक ने अवगत कराया कि क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई थी लेकिन अभी तक सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिला यह भी अवगत कराया की लंबी कारों में खड़ा होना पड़ रहा है यूरिया खाद के लिए महंगाई पर केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र ही लगाम लगाने एवं तत्काल किसानों को राहत प्रदान करने की मांग कर केंद्र सरकार की कथनी करनी में भिन्नता बताते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी पर पुतला दहन किया
विरोध प्रदर्शन अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी प्रकाश चंद बापना छगन सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच हेमराज राठौर प्रकाश चंद कुशवाहा हबीब खान पठान अल्ताफ नीलगढ़ विशाल सेन उज्जवल कुशवाहा गोपाल राठौर वाजिद नागौरी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा
No Previous Comments found.