रामेश्वम कॉलोनी में शिव परिवार एवं हनुमान मंदिर निर्माण उपरांत पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित

झालावाड़ : आचार्य कुलदीप जी दाधीच के सानिध्य में दिनांक 11 मार्च से 15 मार्च तक पूर्ण होना है प्रथम दिवस कार्यक्रम में हिमाद्रि दशाविधि स्नान पूर्ण कर कलश यात्रा रामेश्वरम कॉलोनी से होती हुई मिनी सचिवालय एलआईसी ऑफिस के पास से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। फिर प्रमुख यजमान दीपक प्रजापति साहित पंच जोड़ों का मंडल प्रवेश सम्पन हुआ । द्वितीय दिवस मंडल स्थापना सभी देव मूर्ति का जलाधिवास व अन्नाद्धिवास किया गया । तृतीय दिवस में मंडल आहुति पत्रादी फलादी पुष्पादी वास के पश्यात भानपुरा पीठ के पीठाधिश्वर शंक्राचार्य जी का आगमन हुआ एवं उनके स्वागत उपरांत सभी को आर्शीवचन दिये, फिर भगवान को शय्यादी वास करवाया गया। रामेश्वर कॉलोनीवासियों को सहज तरीके से शिव स्वरूप को जन मानस तक पहुँचाया। चतुर्थ दिवस में हवन, महाभिषेक के साथ भगवान रामेश्वर हनुमान जी व शिव परिवार को बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण करवाया गया जहाँ सभी कॉलोनी वासियों ने घर-घर पूजन कर नाच गानों के साथ सवारी निकाली।  सायं काल संगीतमय  सुन्दर कांड का पाठ किया गया जिसने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.