पंच गौरव कार्यक्रम अंतर्गत बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्लॉक सुनेल के खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
झालावाड़ : मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के तत्वाधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनेल में संपन्न हुआ, उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश जी पाटीदार रहे इन्होंने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को निरंतर रूप से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि खेलो का स्वास्थ्य से गहरा सम्बन्ध है, कार्यक्रम की अध्यक्षता जब्बार खां देशवाली द्वारा की गई ,साथ ही विशिष्ट अतिथि विष्णु सिंह थाना प्रभारी सुनेल रहे इन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा खेल में अंतिम अवसर तक जीत का प्रयास करना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य के कामना की, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में निर्देशानुसार बालक तथा बालिका (12से18 वर्ष)वर्ग की टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों द्वारा पुरजोर मेहनत कर बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया गया। कार्यक्रम में आगंतुक समस्त अतिथियों ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को अपना अपना अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया । समापन सत्र में अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर उज्जवल भविष्य के कामना की प्रतियोगिता में बालक वर्ग से डाबला खींची की टीम विजेता तथा रोशनबाड़ी की टीम उप विजेता रही तथा बालिका वर्ग से रोशन बाड़ी की टीम विजेता तथा सुनेल की टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । विजेता टीमों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.