नवाकर कलश रथ यात्रा बकानी नगर में जैन समाज बंधुओ द्वारा बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा

 बकानी : लाखों श्रद्धालु एक साथ करेंगे नवकार महामंत्र का जाप सकल जैन श्वेतांबर सेवा समिति के तत्वाधान में नवकार कलश रथ यात्रा नगर बकानी में निकाली गई मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति सामंजस्य और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है।
 रथ यात्रा आगामी 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व नवंबर महामंत्र दिवस 2.0 के तहत आयोजित की जा रही है इस दिन विश्व के 6 हजार से भी अधिक स्थानों पर लाखों श्रद्धालु एक साथ नौकर मंत्र महामंत्र का  जाप करेंगे जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।
 जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की ओर से जन जागरूकता के लिए राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है प्रदेश भर में तीन रातों के माध्यम से यह यात्रा लोगों को नवकार महामंत्र के महत्व से जोड़ रही है तीर्थ यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीत टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया था इसी क्रम में रविवार को नवकार कलश रथ यात्रा बकानी पहुंची। 
 बकानी में पंचायत समिति रोड स्थित भंडारी भवन पर सकल जैन श्वेतांबर सेवा समिति बकानी के पदाधिकारी और समाज जनों ने रक्त की अगवानी की इसके बाद रथ यात्रा को शोभा यात्रा के रूप में नगर भ्रमण करवाया गया यह यात्रा भंडारी भवन से प्रारंभ होकर पुराना थाना अस्पताल रोड बस स्टैंड और मुख्य बाजार होते हुए बाजार चौक बड़े दरवाजे तक पहुंची जहां इसका समापन हुआ यात्रा के दौरान महिलाओं ने जगह-जगह रंगोलिया और गोली बनाकर नाम कर कलश की पूजा अर्चना की किसी रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है तथा नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.