एन एस एस शिविर में दी गई विधि जानकारी

झालावाड : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई गोलाना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ताल्लुका समिति खानपुर के विधि अधिकारी मित्र भरत गौड द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एन एस एस के सहप्रभारी वीरेन्द्र श्रृंगी ने रानी लक्ष्मी बाई दल द्वारा "हंस वाहिनी ऐसा वर दो" वन्दना, देशभक्ति गीत, एन एस की ताली, एन एस एस का लक्ष्य गीत आदि का अभ्यास करवाया। सरोजनी नायडू दल द्वारा पूर्व दिवस का प्रतिवेदन पढा गया ।थीम आधारित मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता को लेकर ताल्लुका समिति के भरत गौड ने मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए मोबाइल और साइबर दुरूपयोग के कारण होने वाले अपराधों और कानूनी प्रावधानों पर बेहतरीन प्रकाश डाला। बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज और महिला प्रतारना, डिजिटल स्कैम, फ्राड, थाने और अदालती कार्यवाही आदि पर विशद् प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी बुद्धिप्रकाश नागर ने प्रथम सत्र के बाद निर्धारित अब्दुल कलाम दल द्वारा अल्पाहार चाय पोहे बनवाएं, उपले मँगवाकर दाल बाटी का भोजन तैयार करवाने का कार्य किया है।  

द्वितीय सत्र में सहप्रभारी वीरेन्द्र कुमार श्रृंगी ने सम्भागियों से पोलीथीन मुक्त परिसर हेतु श्रमदान करवाया, परिचय पत्र तैयार करवाए, भित्ति पत्रिका प्रारूप समझाया, प्रतिवेदन की सुन्दरता का आग्रह किया गया है। तृतीय सत्र में सूक्ष्म व्यायाम और हास्य योग का अभ्यास करवाकर स्वस्थ मनोरंजन किया गया । अगले दिन के कार्य आवंटन के बाद वृत्त की परिधि के आकार में खडे़ होकर सम्भागियों द्वारा "हम होंगे कामयाब" गीत के माध्यम से विसर्जन गतिविधि का आयोजन किया गया । सैल्यूट के साथ विसर्जित होकर स्वयंसेवकों ने परस्पर प्रणाम या राम राम किया। भोजन के रूप में निर्धारित दल द्वारा दाल बाटी के परोस कर, सामान समेट कर दिवस का समापन किया गया है।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
        

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.