हिन्दू नववर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

झालावाड़ : विद्या भारती  शिक्षा संस्थान झालावाड़ द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर रटलाई के द्वारा प्रांत की योजनानुसार हिन्दू नववर्ष एवं  चेटीचंडी,चेत्र नवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी मोतीलाल जी तंवर ने बताया कि प्रबंध समिति सरंक्षक महोदय श्री ईश्वर प्रसाद जी शर्मा,अध्यक्ष सुजान सिंह गुर्जर,मंत्री राजेंद्र जी गुप्ता,सम्मानित सदस्य नाथुलाल जी सुमन अध्यापक के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम संचालित किया गया | कार्यक्रम प्रभारी मोतीलाल जी तंवर ने बताया कि इस अवसर पर विद्या मंदिर के द्वारा अनेक कार्यक्रम का  आयोजन किया गया | इस  अवसर पर नगर एवं चौराहों पर  रंगोली बनाई गयी एवं विद्यालय के आचार्य एवं दीदी के द्वारा घर घर जाकर सभी मातृशक्ति एवं प्रबुद्धजनों ,अभिभावकों बन्धुओं,  गणमान्य  नागरिकों को मंगल तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की | इस अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के पारी प्रभारी हेमराज मेहर,प्रकाश चंद गुर्जर,लोकेश श्रृंगी ,आशीष पालीवाल, देवीलाल सुमन , भगवान सिंह बागरी, अनीता पालीवाल,बृजबाला पालीवाल,सीमा जैन,सोनू सुमन एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे | इस अवसर पर सोना जोशी,महक जोशी,खुशी वर्मा, पूर्वी शेखावत,निशा वर्मा,कीर्ति मेहरा,प्रज्ञा शर्मा,विशाल गुर्जर,हर्षित प्रजापति,रितिक वैष्णव आदि ने अपने साथियों के साथ मिलकर नववर्ष की बधाई दी | विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चंद ललावत ने समस्त अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिको एवं प्रबुद्धजनों को नूतन नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की  बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की |

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.