राष्ट्रीय सेवा शिविर का समापन
झालावाड़ : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना में 7 दिवसीय शिविर के समापन दिवस पर परिन्डे बांधे गए, विधिवत प्रार्थना सत्र का आयोजन किया गया, सुनहरे सपनों की उड़ान में उज्जवल भविष्य का संदेश लिखकर चीलगाडी बनाकर आकाश की ओर उडाई, स्वच्छता और स्वदेशी रैली निकाली। समापन समारोह हेतु रंगोली बनाई, सभी दलों की भित्ति पत्रिका का प्रदर्शन किया है। पारम्परिक खेल 'घुघरा तौड़, पाली तौड़ ' खेल खेला गया। सम्भागियों से शिविर की व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया ली गई। शिविर का संचालन एन एस एस सहप्रभारी वीरेन्द्र श्रृंगी एवं कार्यक्रम अधिकारी बुद्धिप्रकाश नागर ने भोजन व्यवस्था को सम्हाला। पवन नागर ने भी व्यवस्था सम्हाली। कार्यक्रम में पवन कुमार नागर, गिरधारी लाल गोचर, ओमप्रकाश यादव आदि स्टाफ बन्धुओं ने भाग लिया। सम्भागियों के लिए स्पेशल भोजन लड्डू, बाफले, पुलाव का भोजन बनाया गया। शिविर का समापन की घोषणा संस्था प्रधान पूरीलाल सुमन द्वारा की गई।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.