ईद उल फितर दिवस मनाया धूमधाम से
झालावाड़ : बकानी में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का जुलूस सुबह 8:00 बजे मंसूरी मोहल्ले से शुरू होकर बड़ा बाजार, पुरानी तहसील, अस्पताल चौराहा, कटला मोहल्ला, मुख्य बाजार, बिलाल मस्जिद के सामने से गुजरते हुए ईदगाह पर पहुंचा जुलूस के अंदर मुस्लिम समुदाय के समस्त लोगों ने हिस्सा लिया और नारा लगाते हुए ईदगाह तक पहुंचे जुलूस में शहर काजी हाफिज शब्बीर अहमद साहब नायब शहर काजी अब्दुल रहमान साहब, हाफिज शकील अहमद, मुफ्ती साहब सदर रईस पठान साहब,हबीब पठान साहब, मोहम्मद सुलेमान पठान साहब जाकिर खान, इफ्तिखार पठान सिद्दीक मोहम्मद मंसूरी,सहित मुस्लिम समुदाय के समस्त लोग मौजूद रहे। ईद उल फितर के जुलूस का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक समूह और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही शहर काजी, सदर और हाफिज लोगों का माला पहना कर इस्तकबाल किया गया। इसके बाद ईदगाह पर काजी शब्बीर अहमद साहब द्वारा खुदबा और ईद की नमाज पढ़ाई गई इसके बाद दुआ की गई जिसमें अमन चैन और हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए भी दुआ की गई साथ ही हिंदुस्तान में शांति और अमन की दुआ भी की गई इसके बाद सभी लोग आपस में ईद मिले। पुलिस प्रशासन का भी बंदोबस्त बहुत अच्छा रहा।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.