प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

बकानी - पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बकानी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। कार्यक्रम 23 मार्च 2026 सोमवार को प्रातः 10 बजे बालाजी पार्क परिसर बकानी मे रखा गया है। प्रशिक्षण में संगठन की मजबूती, विचारधारा का प्रसार और आगामी रणनीतियों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.