कोटा के मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान, वीरसावरकर नगर के सभागार में आयोजित
झालावाड़ - स्वर्णिम भारत शौर्य गाथा, कवि एवं साहित्यकार सम्मान समारोह, कोटा के मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान, वीरसावरकर नगर के सभागार में आयोजित किया गया है।आर्या पब्लिकेशन लखनऊ के संस्थापक सौरभ पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया शहीदों को समर्पित है। भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में आज 22 मार्च को आयोजित इस सम्मान समारोह में अन्य राज्यों और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु काव्यपाठ किया। साहित्यकारों को आर्या प्रकाशन द्वारा भगवा अंग वस्त्र, बासन्ती पगड़ी पहनाकर, प्रतीक चिह्न, मेडल और तस्वीर में सुसज्जित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आर्या पब्लिकेशन के राजस्थान के प्रभारी भुवनेश मालव ने बताया कि इस कार्यक्रम में साठ कवियों ने काव्यपाठ किया। शिवलाल दांगी सहित तीन चार कवियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया है। मंचस्थ अतिथियों में प्रख्यात कवि प्रेम शास्त्री, मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर योगेन्द्र शर्मा, आर्या प्रकाशन लखनऊ के संस्थापक सौरभ पाण्डेय, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष विष्णु शर्मा हरिहर रहे। झालावाड़ जिले के कवि वीरेन्द्र श्रृंगी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया है। मंच का संचालन पूजा झाम ने किया।
रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.