स्वर्णकार समाज ने हर्षोल्लास के साथ निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
बकानी :श्री रामनवमी के पर्व पर मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बकानी के तत्वाधान में समाज के श्री राम मंदिर से देव विमान के साथ भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई इस अवसर पर प्रमुख चौराहों एवं प्रतिष्ठानों के सामने नगर वासियों द्वारा श्री राम दरबार की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
श्री राम दरबार शोभायात्रा अंतर्गत स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनी विजय कुमार सोनी भेरूलाल सोनी ज्ञानचंद सोनी अध्यापक गिरीश कुमार सोनी अध्यापक हरि शंकर सोनी सहित समस्त समाज बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही शोभा यात्रा का समापन समाज के मंदिर पर महा आरती के उपरांत प्रसादी वितरण कर किया गया।
रिपोर्टर : रमेश चंद शर्मा
No Previous Comments found.