दहेज के दरिंदों ने छीनी परिवार से बेटी
झालावाड़ - जिला अंतर्गत पंचायत समिति बकानी क्षेत्र के करनाल गांव ग्राम पंचायत के दांतिया ग्राम बकानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्दनाक हादसा सामने आया दांतिया गांव में चार माह पूर्व ही ब्राह्मण परिवार की बेटी को हंसी खुशी से शादी कर डोली से परिजनों ने अपने घर से विदा किया इस बेटी की अर्थी को परिजनों ने कंधा दिया दहेज की मांग ने एक और नव विवाहिता की जिंदगी छीनी दांतिया ग्राम वासी केवल चंद्र शर्मा ने अवगत कराया की 22 नवंबर 2025 को अपनी पुत्री निशा उर्फ राधा की शादी मध्य प्रदेश के ब्यावर निवासी सुनील शर्मा के साथ बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न की थी शादी के उपरांत ही पति सुनील शर्मा दहेज के लिए बेटी निशा को लगातार प्रताड़ित करता रहता था अमृत का के भाई मनीष ने अवगत कराया की 20 मार्च को नवरात्रि में अष्टमी पूजन हेतु निशा को उसके ससुराल भेजा गया था चार दिवस के उपरांत मंगलवार रात्रि तो ससुराल पक्षी से फोन आया कि सुबह यहां आ जाना पैसों को लेकर बात करनी है परिजन ब्यावरा पहुंचे तब तक निशा की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे जहर देकर मार दिया गया है व्रत का के पिता केवल चंद शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शादी के बाद कई बार ससुराल गई है लेकिन वह पूरी तरह से अपनी पीड़ा कभी खुलकर नहीं बता पाई इस बार भी जब ससुराल से लेने आए तो निशा जाने से मना कर रही थी लेकिन पारिवारिक संस्कारों के चलते उसे भेज दिया गया घटना के उपरांत मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को दाँत्या गांव में लाया गया जहां पर रंगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी और बेटी को दहेज के दरिंदो के नाम किसी अन्य बेटी को अपनी जान नहीं गवांना पड़े बेटी के परिजनों को बेटी के नाम पर कंधा नहीं देना पड़े
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.