होनहार महीप भारद्वाज ने 12वीं में प्राप्त किए 97.40 प्रतिशत अंक, इंजीनियर बनने का है सपना
झालावाड़ : महीप भारद्वाज, झालावाड़ ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 97.40प्रतिशत अंक प्राप्त के परिवार का गौरव बढ़ाया, कहते है होनहार बिरवान के होत चिकने पात,यह सिद्ध कर दिखाया महीप ने,, परिवार की सामान्य स्थिति जिसमें माता पिता निजी विद्यालय में शिक्षक। महीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ का नियमित अध्ययन करने वाला छात्र जो कभी कोचिंग भी नहीं गया सिर्फ माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद,स्वयं की इच्छाशक्ति,दृढ़संकल्प और नियमित पढ़ाई करके आज उसने सपनों का साकार किया। महीप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके आगे बढ़ना चाहता है।
महीप की इस सफलता से परिवार ,समाज और विद्यालय में खुशी की लहर है,शाबाश महीप ,,,,मंजिले उनको मिलती है ,जिनके सपनों में जान होती है।पंख होने से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.