राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

झालावाड़ - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की बोर्ड परीक्षा 2026में गोलाना स्कूल की कक्षा 12 वीं के अमन मेहरा पुत्र लेखराज और मोना मीणा पुत्री रामभरोस मीणा ने 85.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और भूमिका नागर पुत्री महावीर नागर ने 84.80%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संस्था प्रधान पूरीलाल सुमन ने बताया कि कक्षा 12 वीं 63 छात्रों ने परीक्षा दी है, जिसमें प्रथम 28, द्वितीय 31और तृतीय 4 स्थान पर छात्रों सहित शतप्रतिशत रिजल्ट दिया। वीरेन्द्र श्रृंगी ने सभी छात्रों को, उनके माता पिता और स्टाफ साथियों को मोबाइल पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.