12वीं राजस्थान बोर्ड परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी
बकानी : राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बकानी का परिणाम उत्कृष्ट रहा जहाँ कृषि विज्ञान का परिणाम 100 प्रतिशत, वाणिज्य का 100 प्रतिशत, विज्ञान संकाय का 95.45 प्रतिशत तो वहीं कला संकाय का परिणाम 96.92 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें कुल 184 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए विद्यालय का कुल परिणाम 96.84 प्रतिशत रहा।
कला संकाय में सर्वाधिक सुगन बाई गुर्जर पुत्री इंद्र सिंह गुर्जर ने 91.00 प्रतिशत अंक हांसिल किए तो विज्ञान संकाय में सालेहा मिर्ज़ा पुत्री साजिद बेग ने सर्वाधिक 90.80 प्रतिशत अंक हांसिल कर विद्यालय और अपने माता - पिता का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की सराहना की।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.