चलती हुई बस से बुजुर्ग महिला निचे कूदीं मौके पर ही हुई मौत

बकानी - जयपुर इंदौर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर क़ो सुवांस गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ चलती हुई बस से कूदने पर एक  बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोयत कला थाना क्षेत्र के दातियां खेड़ी निवासी मांगी बाई गुर्जर उम्र 65 वर्ष पत्नी भंवर  लाल गुर्जर भूम्माड़ा  चौराहे से बूंदी डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी सुवांस  गांव के पास अचानक वह चलती हुई बस से कूद गई जिसके चलते बस के पिछले पहिए के नीचे उसका सर आ गया उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही रि डकोर  मेगा हाईवे की एंबुलेंस और पेट्रोलियम टीम मौके पर पहुंची तथा शव  को रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया  प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगी भाई भुमा डा में अपने पीहर आई थी वहां से वह ससुराल जाने के लिए बस में बैठी थी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया पुलिस मामले की जांच में जुटी है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा

रिपोर्टर -  रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.