पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु 29 अप्रैल को विशेष शिविर होगा आयोजित
झालावाड़ : झालावाड़ जिले के पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, कोटा द्वारा कोष कार्यालय, झालावाड़ में विशेष शिविर का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स की जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन तथा बकाया एरियर भुगतान से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पेंशनर्स से अपील की है कि जिनकी पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, वे निर्धारित तिथि को प्रार्थना-पत्र के साथ अपने पेंशन संबंधी आवश्यक दस्तावेज लेकर कोष कार्यालय, झालावाड़ में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.