गुरुकुल में शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र

झालावाड : गुरुकुल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड बकानी के द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन नागर, जिला मंत्री भंवर सिंह जी झाला, रामचंद्र जी गोस्वामी बालकिशन  भारद्वाज एवं मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष सीताराम जी गौड़ के द्वारा सदस्यता अभियान को किस प्रकार से चलाया जाए ।किस प्रकार नए सदस्य जोड़े जाएं उसके ऊपर चर्चा की गई साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को कैसे शिक्षको तक पहुंचाया जाए और शिक्षकों को किस प्रकार से संगठन के बारे में बताया  और साथ ही साथ जो भी शिक्षकों की समस्याएं हैं उनको सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया। खंड बकानी से ब्लॉक अध्यक्ष कालुलाल लोधा ,मंत्री पवन मीणा ,कोषाध्यक्ष संतराम लोधा, सभा अध्यक्ष रामबाबू लोधा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर ,ओमप्रकाश दांगी ,मुकेश कुमार लोधा, योगेंद्र लोधा ,भगवान सिंह भील ,नंदराम गुर्जर, गोपाल निगम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह लोधा वरिष्ठ अध्यापक के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.