आदर्श विद्या मंदिर बकानी में आचार्या मीना कुमारी का भावभीना विदाई समारोह संपन्न

बकानी : आदर्श विद्या मंदिर बकानी में आचार्या मीना कुमारी का भावभीना विदाई समारोह संपन्न - 15 वर्षों की सेवाओं को सराहा स्वामी श्री रामेश्वर आश्रम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 15 मई 2026 शुक्रवार को वरिष्ठ आचार्या मीना कुमारी पारेता का भावभीना विदाई समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आचार्या मीना कुमारी ने विद्यालय में 20 जुलाई 2011 से लगातार लगभग 15 वर्षों तक अपनी अनुकरणीय सेवाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बद्रीलाल पाटीदार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावुक कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बद्रीलाल पाटीदार ने आचार्या के समर्पित सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासित जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट शिक्षण शैली विद्यालय के लिए अमूल्य धरोहर रहेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत कुमार शर्मा ने भी उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए स्वर्णिम बताया। विद्यार्थियों ने उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखी और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर आचार्या को रामचरितमानस भेंट की गई । आचार्यों ने अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए दीदी के कार्यों की सराहना की । विदाई वेला में विद्यालय परिवार की ओर से आचार्या मीना कुमारी पारेता को स्मृति चिह्न, साड़ी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 
अपनी विदाई से भावुक आचार्या ने सभी का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और उच्च आदर्शों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मीना पारेता ने शिशुवाटिका शैक्षिक सामग्री हेतु 5100/- रुपये का सहयोग।

रिपोर्टर : रमेश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.