नरेन्द्र नागर का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया।

बकानी - भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी द्वारा पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र नागर का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पश्चात गोशाला में गायों को हरा चारा एवं पशु आहार खिलाकर गौसेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नागर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति उनके सतत समर्पण की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल बकानी के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाने की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.