बकानी-कस्बे का एकमात्र तालाब आज ग्राम पंचायत द्वारा डंपिंग यार्ड बना दिया

झालावाड़ - बकानी-कस्बे का एकमात्र तालाब आज ग्राम पंचायत द्वारा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। यहां पर  सैकड़ो पशु पक्षी पानी पीने के लिए आते हैं। एवं बकानी का गंदा और सड़ा हुआ कचरा तालाब के किनारे डाला जाता है। जिसका ढलान तालाब की तरफ है। इसका पानी बहकर के सीधा तालाब के पानी में मिल जाता है। यह कचरा तालाब के पानी को प्रदूषित एवं जहरीला बना रहा है। जिसके कारण पशु पक्षियों में बीमारियों फैलने का डर सता रहा है। कस्बे वासियों का कहना है कि कई वर्षों से लगातार यह कचरा तालाब की तलहटी एवं किनारो पर डाला जा रहा है। जिसके कारण तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। 

कस्बे में यही एकमात्र तालाब है जिसमें सैकड़ो पशु अपनी प्यास बुझाते हैं और इस तालाब में ग्रीष्म ऋतु तक पानी भरा हुआ रहता है। दूसरी  और इसी तालाब के किनारे बकानी का बाईपास रोड स्थित है। इस बायपास रोड के मात्र 5 से 10 फीट दूर यह गंदा कचरा डाला जाता है। बायपास रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों एवं  पैदल निकलने वाले राहगीरों को इस कचरे के कारण दुर्गंध आती है । जिसके कारण आम लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी के पास बकानी का पशु हाट चौक स्थित है जो की इस कचरे के ढेर से मात्र 10 से 20 फीट दूरी पर है। यहां पर शनिवार को पशु हाट बाजार भी लगता है जहां दूर-दूर से व्यापारी पशुओं की खरीद फरोख्त करने आते हैं। ऐसे में व्यापारियों और किसानों को भी दुर्गंध के कारण परेशानियां आ रही है। पशु हाट बाजार के पशु भी इसी तालाब में पानी पीते हैं। क्योंकि यहां पर कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पशुओं को पानी पिलाया जाए। लोगों का करना है कि तालाब से दूर ग्राम पंचायत की चरागाह भूमि पड़ी हुई है। यह गंदा कचरा व्यवस्थित रूप से वहां डाला जाए जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। 
 इधर तालाब की पूर्व किनारे पर मृत पशुओं को डाला जा रहा है।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.