सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न

झालावाड़ - राजेश गुर्जर सभापति एवं पिंकी,कान्ता साहू,टीना,यांशिका मेवाड़ा,देवेन्द्र शर्मा,अंशु गुप्ता व राजू माली बने अध्यक्ष नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत सोमवार को नगर परिषद् झालावाड़ में सभापति सहित सातों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में आईएनसी के राजेश गुर्जर सभापति चुने गए उन्होंने 30 मत प्राप्त कर भाजपा के राजकुमार सोनी को 15 मतो से पराजित किया। इसी प्रकार नगर पालिका भवानीमण्डी में आईएनसी की पिंकी अध्यक्ष चुनी गई,उन्होंने 26 मत प्राप्त कर भाजपा के सुनीश कुमार दीक्षित को 12 मतों से हराया।

वहीं नगर पालिका झालरापाटन में भाजपा के अंशु गुप्ता अध्यक्ष चुने गए,उन्होंने 24 मत प्राप्त कर आईएनसी के रिजवान अहमद को 18 मतों से हराया। वहीं आम आदमी पार्टी के मोहम्मद नदीम को 5 मत मिले। नगर पालिका अकलेरा में भाजपा की यांशिका मेवाड़ा अध्यक्ष चुनी गई उन्होंने 25 मत प्राप्त कर आईएनसी की हिमानी पारेता को 17 मतों से पराजित किया। यहाँ 2 मत निर्दलीय आमिला मंसूरी को मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका खानपुर में आईएनसी की कांता साहू अध्यक्ष चुनी गई उन्होंने 18 मत प्राप्त कर बीजेपी की प्रिया सुमन को 11 मतों से पराजित किया।

नगर पालिका मनोहर थाना में भाजपा के देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष चुने गए उन्होंने 13 मत प्राप्त कर आईएनसी के राहुल साहू को 6 मतों से हराया। नगर पालिका डग में आईएनसी की टीना अध्यक्ष चुनी गई उन्होंने 14 मत प्राप्त कर भाजपा की भगवती बाई को 8 मतों से हराया। नगर पालिका पिड़ावा में भाजपा के राजू माली अध्यक्ष चुने गए उन्होंने 12 मत प्राप्त कर आईएनसी के रणजीत सिंह चौहान को 4 मतों से हराया।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.