नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 उपसभापति एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न

झालावाड़ - नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को नगर परिषद् झालावाड़ में उप सभापति सहित सातों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में फारूक अहमद उप सभापति चुने गए उन्होंने 31 मत प्राप्त कर राजेन्द्र कुमार सुमन को 17 मतो से पराजित किया। इसी प्रकार नगर पालिका भवानीमण्डी में विनय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने 26 मत प्राप्त कर अमित को 12 मतों से हराया। वहीं नगर पालिका झालरापाटन में किरण भील उपाध्यक्ष चुनी गए उन्होंने 22 मत प्राप्त कर नवीन कुमार मेघवाल को 14 मतों से हराया। नगर पालिका अकलेरा में अश्वनी मंगल उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने 25 मत प्राप्त कर आफताब खान को 17 मतों से पराजित किया।

 उन्होंने बताया कि नगर पालिका पिड़ावा में सगीर अहमद खां उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने 12 मत प्राप्त कर परवीन खानम को 4 मतों से हराया। वहीं नगर पालिका मनोहरथाना में गायत्री देवी उपाध्यक्ष चुनी गई उन्होंने 13 मत प्राप्त कर निर्दलीय तनवीर को 9 मतों से हराया। नगर पालिका डग में कृष्णपाल सिंह उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने 14 मत प्राप्त कर सुरेन्द्र सिंह को 8 मतों से हराया। नगर पालिका खानपुर में अमीर मोहम्मद उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने 18 मत प्राप्त कर राहुल गौतम को 11 मतों से पराजित किया।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.