चन्द्रभागा पशु मेले में 15 से 19 नवम्बर तक होगी भूखण्डों की नीलामी, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 नवम्बर की
झालावाड़ : चन्द्रभागा पशु मेला झालरापाटन-2026 के आयोजन के तहत मेले में विभिन्न व्यवसायों के लिए भूखण्डों की नीलामी की जाएगी। उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार भूखण्डों की नीलामी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर से बढ़ाकर अब 14 नवम्बर 2026 शाम 5 बजे तक कर दी गई है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. चंपालाल मीणा ने बताया कि इच्छुक व्यापारी अपने आवेदन पत्र कार्यालय समय में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, झालरापाटन में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः इच्छुक व्यापारी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन जमा करवाएं।
भूखण्डों की नीलामी का कार्यक्रम
नीलामी कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से निर्धारित स्थानों के अनुसार आयोजित होगा। कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
* 15 नवम्बर 2026: कोट कपड़ा बाजार के 214 भूखण्डों की नीलामी।
* 16 नवम्बर 2026: कोट कपड़ा बाजार के 181 एवं होजरी बाजार के 86 भूखण्डों की नीलामी।
* 17 नवम्बर 2026: मनीहारी मेन बाजार एवं चूड़ी बाजार के 218 भूखण्डों की नीलामी।
* 18 नवम्बर 2026: विविध बाजार के 158 भूखण्डों की नीलामी।
* 19 नवम्बर 2026: लोहा, कसेरा, फूड प्लाजा एवं भोजनालय के 150 भूखण्डों की नीलामी।
समस्त इच्छुक व्यापारी चन्द्रभागा पशु मेला-2026 में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करें।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.