पंचायती राज चुनाव: मतगणना के लिए 154 दल गठित, जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में हुआ रैंडमाइजेशन

झालावाड़ : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना दलों का प्रथम रैंडमाइजेशन शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ की उपस्थिति में मिनी सचिवालय में किया गया।

रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया के तहत जिले की 8 पंचायत समितियों के लिए कुल 154 मतगणना टेबल निर्धारित की गई हैं। इनमें 90 ईवीएम टेबल, 8 पोस्टल बैलेट (पीबी) टेबल तथा 56 रिजर्व टेबल शामिल हैं।

पंचायत समिति वार निर्धारित मतगणना टेबलों में भवानीमंडी एवं मनोहरथाना में 18-18, डग में 19, अकलेरा में 20, बकानी एवं झालरापाटन में 18-18, खानपुर में 21 तथा पिड़ावा में 22 टेबल निर्धारित की गई हैं।

मतगणना दलों के लिए कुल 154 मुख्य पर्यवेक्षक, 154 सहायक पर्यवेक्षक-प्रथम एवं 154 सहायक पर्यवेक्षक-द्वितीय सहित कुल 462 कार्मिकों के प्रशिक्षण आदेश जारी करने के लिए एनआईसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.