झालावाड़ में जिला परिषद चुनाव परिणाम में देरी पर कांग्रेस का धरना

झालावाड़ : झालावाड़ जिले के झालरापाटन में जिला परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। मतगणना में विलंब के विरोध में कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के गेट पर बैठकर विरोध जता रहे हैं। विधायक का कहना है कि जब मतदान निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ है, तो फिर मतगणना के बाद प्रत्याशियों की जीत की घोषणा करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतगणना प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द चुनाव परिणाम घोषित करने की मांग की है। विधायक सुरेश गुर्जर का कहना है कि परिणाम घोषित करने में हो रही देरी से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

फिलहाल मतगणना स्थल के बाहर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी है। सभी की निगाहें अब जिला परिषद चुनाव के परिणाम और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.