ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

बकानी : डॉ साजिद खान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, झालावाड़ के निर्देशानुसार ब्लॉक बकानी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 20 सितंबर 2026 को राजकीय धर्मशाला बकानी में किया गया। 

 डॉ अर्श महबूब ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बकानी  ने कॉमन रिव्यू मिशन टीम द्वारा दिनांक 22 तारीख निरीक्षण के संबंध में समस्त कर्मचारियों को निर्देश देते हुए संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रखने हेतु पाबन्द किया गया बैठक में नियमित टीकाकरण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों की स्थिति के बारे में चर्चा की।
धीरज जैन बीपीओ द्वारा 
 परिवार कल्याण कार्यक्रम, शक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान, एनसीडी कार्यक्रम, स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप, पीसीटीएस सॉफ्टवेयर और यू-विन पोर्टल पर डेटा फीडिंग, प्रगति पर चर्चा की गई।

साथ ही आभा आईडी, लाडो योजना एवं मां वाउचर योजना, आरबीएसके, कायाकल्प, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना, मातृ एवं शिशु मृत्यु, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा विभिन्न वित्तीय रिपोर्टों की समीक्षा की गई तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बीएचएस, बीएनओ, एलएचवी, पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर, एएनएम, सीएचओ, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएचसी/पीएचसी से नर्सिंग प्रभारी, लेबर रूम प्रभारी, फार्मासिस्ट, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.