जनसमस्याओं को लेकर मुख्य सचिव से मिले संजीव वर्मा, प्लेसमेंट कर्मचारियों और दिव्यांगजनों की सुविधाओं का मुद्दा उठाया

झालावाड़ : जनता की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव से मुलाकात की झालावाड़ के दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा ने जनसमस्याओं को लेकर जयपुर पहुँचे झालावाड़ के पूर्व दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा ने मुख्य सचिव श्रीनिवासन जी से भेंट की और उन्हें जनता के मुख्य मुद्दों पर शीघ्रता से कार्यवाही करवाने के लिए कहा संजीव वर्मा ने मुख्य सचिव को कहा कि आप गुड गवर्नेंस की बात करते हैं पर इस सरकार ने कई बेसिक कार्य पर रोक लगा रखी है फिर यह कैसी गुड गवर्नेंस है याद रखे नगर निकायों चुनावों और पंचायती चुनाओ में जनता ने इस सरकार को नकार दिया है राज्य के प्लेसमेन्ट कार्मिकों की वेतनमान वृद्धि का मामला मुख्य रूप से मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया बार बार विभागों से कार्मिकों की सूचना मंगवा रहे हो पर ठेकेदार के अधीन कर्मचारियों पर अभी तक इस सरकार ने कोई राहत कार्य नही किया है।प्रदेश में प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऐसे हालात मे यह सरकार इतनी निरुत्तर कैसे हो सकती है जबकि जयपुर सहित सभी जिलों में कई विभागों में लगभग तीन लाख से अधिक ये कार्मिक सरकार को सीधे ही सेवाएं दे रहे हैं।बसों में दिव्यांगजन के अनुरूप भी व्यवस्था करने का ज्ञापन संजीव वर्मा द्वारा मुख्य सचिव को दिया गया कि ऑर्थोपेडिक दिव्यांग जो बिना सहायक के यात्रा नही कर सकते उनके सहायक को भी निःशुल्क यात्रा की छूट दी जाए जबकि दृष्टि और मंदबुद्धि दिव्यांग के श्रेणी में यह छूट दी जाती है रोडवेज बसों का मॉडल लोक परिवहन बसों की तरह रखने की बात रखी जिसमे दोनों साइड गेट  और सीट का बेस थोड़ा नीचे और चोडा होता है द्वार रैम्प सुविधा उपलब्ध होतो ऐसे दिव्यांग के लिए यात्रा सुलभ हो सचिव ने दिया ज्ञापनों पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.