पूर्व संसदीय सचिव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

झालावाड़ : भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी मे पूर्व संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नागर के जन्मदिन के उपलक्ष पर हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कर, गायो को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। जिसमें समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मन्दिर पहुंचकर लम्बी उम्र की कामना की। एवं प्रधान मोतीलाल ऐरवाल ने नरेंद्र नागर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खाटू श्याम मंदिर विकास के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधि, मंडल पधाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.