कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं को बैठने हेतु टेबल बेंच की महती
झालावाड़ : प्रवेशिका से वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत संस्कृत विद्यालय सलावद में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं को बैठने हेतु टेबल बेंच की महती आवश्यकता को देखकर के विद्यालय परिवार के कर्मचारी व गांव के भामाशाहों के द्वारा टेबल बेंच बनवाया गया इसमें सलावद निवासी प्रियंका लोधा उप सरपंच/रामप्रसाद लोधा वरिष्ठ अध्यापक के द्वारा 3100 रुपए , हेमराज लोधा जनपद प्रतिनिधि के द्वारा ₹2100 व स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कन्हैयालाल राठौर, हेमराज लोधा, जसवंत कुमार मीणा द्वारा 5100-5100 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई रतिराम बागरी, बाबूलाल रेगर ,आभा श्रंगी द्वारा 2100-2100 रूपये राशि प्रदान की गई टेबल व बेंच पर बैठकर के सभी छात्र छात्राएं बड़े प्रसन्न हुए और छात्र-छात्राओं के द्वारा बताया गया है कि अब हमें पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई ऐसी असुविधा नहीं होगी । इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य रतनलाल सेन पेंशनर अध्यापक, रामबाबू सेन,दिनेश लोधा व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र


No Previous Comments found.