स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बकानी में 9 वीं कक्षा में अध्यनरत 16 छात्राओं को निशुल्क

झालावाड : स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बकानी में 9 वीं कक्षा में अध्यनरत 16 छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे | प्रधानाचार्य कोमल कुमार मीणा ने बताया कि दूर गांव से विद्यालय में आने वाली छात्राओं की पढ़ाई सुगम बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य साइकिल दी गई | साइकिल मिलने से छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ेगी और विद्यालय आना जाना भी आसान रहेगा । इस दौरान एस एम सी अध्यक्ष श्री बजरंग लाल गुर्जर व निशुल्क साइकिल वितरण प्रभारी महावीर मीणा सहित समस्त शाला स्टॉफ उपस्थित रहा |

रिपोर्टर : रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.