विराट हिंदू सम्मेलन मंडलसमिति देवनगर एवं समस्त भूमाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया
झालावाड़ : भूमाडा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन ग्राम देवनगर में मानस मंडलसमिति देवनगर एवं समस्त भूमाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 11:00 बजे सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ तथा 2:00 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नाचते गाते गांव में भ्रमण के पश्चात श्री राम व हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में संभाग सहमंत्री किसान संघ श्री मुकेश कुमार मेहर एवं संत के रूप में दिवलखेड़ा माता के मंदिर धाम से श्री राज राजेश्वर भारती जी महाराज एवं मातृशक्ति के रूप में राष्ट्रीय सेवा समिति की बकानी नगर कार्यवाह बहिन प्रियंका राठौर उपस्थिति रही अतिथियों के द्वारा समाज को समस्त भेदभाव ,जातिवाद ,क्षेत्रवाद ,को छोड़कर कर समस्त हिंदू समाज को एक होकर कार्य करने पर जोर दिया एवं मातृशक्ति को जागरूक होकर संयुक्त परिवार रखने एवं अपने बच्चों को संस्कारित बनाने में अपना सहयोग देकर राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए मुख्य वक्ता के द्वारा संगठित समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन रमेश जी मेहर, खंड सेवा प्रमुख बकानी खंड के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मानस मंडल देव नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति प्रसाद वितरण के माध्यम से की गई।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा


No Previous Comments found.