भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ

झालावाड़ :  भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार को जिला, तहसील, नगर परिषद, नगर पालिका स्तर के चार्ज अधिकारियों के लिए आयोजित दो  दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड द्वारा मिनी सचिवालय के सभागार में किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड ने जनगणना निदेशालय से आए अधिकारियों से कहा कि भारत की जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः उपस्थित अधिकारियों को व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ कर सकें। उन्होंने उपस्थित विभिन्न जिला एवम चार्ज अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में वे एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी इस दो दिवसीय प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं गंभीरता से प्राप्त करें तथा किसी भी शंका की स्थिति में प्रशिक्षक अधिकारियों से प्रश्न कर अपनी समस्याओं को दूर करें, ताकि आगामी जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग झालावाड़ डॉ. आशीष यादव ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में झालावाड़ जिले की 12 तहसीलों, 1 नगर परिषद एवं 7 नगर पालिका से चार्ज अधिकारी अधिशासी अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित जिला अधिकारी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए हैं। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से नियुक्त अधिकारियों अतुल वर्मा व साक्षी मीणा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने, जनगणना से संबंधित सटीक डेटा समय पर उपलब्ध कराने तथा सीएमएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.