झालावाड़ आईटीआई प्लेसमेंट शिविर में 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन 490 बेरोजगारों ने भाग लिया पांच कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की
झालावाड़ : गुरुवार को झालावाड़ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर में एक दिवसीय केंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया जिला रोजगार कार्यालय झालावाड़ द्वारा आयोजित शिविर अंतर्गत जिले के लगभग 490 बेरोजगार युवाओं में भाग लिया शिविर के दौरान 218 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने अवगत कराया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसी उद्देश्य से शिविर में प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया था इन कंपनियों में स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड राजस्थान टेस्ट टाइल मिल आईएस सिक्योरिटी चैतन्य माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और भूमि टेक केयर शामिल थी इन संस्थाओं ने सुरक्षा जवान सुरक्षा सुपरवाइजर फायरमैन लर्नर फील्ड ऑफिसर और ग्रुप लीडर समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपूर्ण की गई इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर युवाओं को रोजगार और निजी क्षेत्र में सेवायोजन के लिए प्रेरित करना था जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार सिविल का आयोजन किया जाएगा
रिपोर्टर : रमेश शर्मा


No Previous Comments found.