नियमितीकरण नहीं होने पर संविदाकर्मी का जयपुर में 24 फरवरी को महा आंदोलन
झालावाड़ : लम्बे समय से नियमितीकरण की बाट जोह रहे संविदाकर्मी बजट में नियमितीकरण की मांग पूर्ण नहीं होने से नाराज़ संविदाकर्मी 24 फरवरी को जयपुर के शहीद स्मारक पर महा आंदोलन करेंगे। प्रदेश भर के 35 हजार संविदाकर्मी इस आंदोलन में शामिल होंगे, जिनमें पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक और अन्य संविदाकर्मी शामिल है। पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जसरापुरा ने बताया की बजट 2026 में संविदाकार्मियों के नियमितीकरण की घोषणा नहीं होने से संविदाकार्मियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया की संविदाकर्मी पिछले 15 - 20 से अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगो को नज़रअंदाज़ कर रही हैं। कई संविदाकर्मी कई 50 साल से पार हों गई हैं लेकिन उन्हें अभी भी नियमितीकरण का इंतजार है। झालावाड़ जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की नियमितीकरण की माँग को लेकर झालावाड़ जिले से समस्त संविदाकर्मी भी 24 फरवरी को होने वाले महा आंदोलन में भाग लेंगे।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.