"जनहिताय – जनसुखाय पदयात्रा" सरकार आपके द्वार,समाधान हर बार
झालावाड़ - रामगंज मंडी के लोकप्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर जी अपने विधानसभा क्षेत्र में “जनहिताय – जनसुखाय पदयात्रा” का शुभारंभ करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा 13 मार्च से प्रारंभ होकर 16 मार्च को सम्पन्न होगी। चार दिवसीय इस जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान मंत्री श्री मदन दिलावर लगभग 70 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। यह पदयात्रा रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाडपुरा पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जाएगी, जहां मंत्री श्री दिलावर गांव-गांव पहुंचकर देवतुल्य जनता से संवाद करेंगे।इस दौरान वे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुई जनता से मिलेंगे, साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.