दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा दूल्हा
झालावाड़ - कांस्टेबल रोहित जोगी अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे देखने हेतु ग्राम वासियों की जुटी भीड़ खानपुर कस्बे में एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है शिक्षित एवं संपन्न परिवार होना बताया राजस्थान पुलिस में तैनात कांस्टेबल रोहित योगी ने अपनी दुल्हन आरती व्यास को हेलीकॉप्टर से विदा करवा कर घर लेकर पहुंचे दावा किया जा रहा है कि हाडोती क्षेत्र में राष्ट्रीय घुमंन्तु कालबेलिया समाज में यह पहला मौका है जब दूल्हा दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने घर पहुंचे हो इसके लिए खानपुर नगर में अस्थाई हेलीपैड भी का निर्माण भी कराया गया था खानपुर में उतरा तो उसे देखने के लिए आसपास के गांव और कस्बे के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई यह अनोखी शादी विदाई लोगों के लिए कोतुहल का विषय बन गई और कई लोग इस खास पल के नजारे को अपने मोबाइल कैमरा में कैद करते हुए नजर आए
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.