धूमधाम से निकलेगी महर्षि गौतम जयंती महोत्सव की भव्य शोभायात्राएं
झालावाड़ : अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला झालावाड़ की सभी इकाइयों के तत्वावधान में 19 मार्च 2026 को आज न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती पूरे जिले में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। हर वर्ष की भांति इस गौरवशाली अवसर पर चैत्र शुक्ल एकम, भारतीय नववर्ष प्रतिपदा एवं भगवान राम के राज्य अभिषेक का अद्भुत संयोग भी बन रहा है, जिससे समाज में दुगना उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत में आज कई स्थानों पर सुबह प्रभात फेरी व विशाल वाहन रैलियां भी निकाली जा रही हैं, व सभी इकाइयों में शोभायात्रा जुलूस निकाला जायेगा ,जिससे पूरा वातावरण धर्ममय होगा।
महासभा जिलाध्यक्ष वैभव जोशी व महिला जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने बताया कि नगर अध्यक्षों के नेतृत्व में समाज की प्रत्येक इकाई में यह महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि हर इकाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में आसपास के ग्रामीण इलाकों के सभी समाज बंधु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की पूर्व संध्या पर जिले की विभिन्न इकाइयों में सुंदर कांड, भजन संध्या एवं महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धियों पर सम्मान समारोह भी विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुए।।
जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि झालावाड़, झालरापाटन, बकानी, अकलेरा, भवानी मंडी, खानपुर, सरोला, रटलाई, मनोहर थाना, असनावर, पनवाड़, दहीखेड़ा, भालता, घाटोली, सुनेल, कोटडी और रायपुर सहित संपूर्ण ग्रामीण अंचल में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जिले में सैकड़ों वर्षों से निकल रही इन पारंपरिक शोभायात्राओं का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत व महर्षि गौतम का चरण पूजन एवं आरती भी की जाती है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी और समाज बंधु पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज इस दिन को एकता और गौरव के पर्व के रूप में मनाने के लिए पूरी तरह तैयारियो में जुटे हे।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.