महात्मा गाँधी दल की छात्राओं द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन
झालावाड : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन आयुर्वेदाचार्या इन्दुबाला मालव ने माँ सरस्वती का दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की। महात्मा गाँधी दल की छात्राओं द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरस्वती वन्दना, ओ देश मेरे... देश भक्ति गीत, लक्ष्य गीत और पूर्व दिवस के आयोजन का प्रतिवेदन पढा। मुख्य अतिथि के पद बोलते हुए डाॅ इन्दु बाला ने आयुर्वेद का महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सह प्रभारी वीरेन्द्र श्रृंगी ने संचालन करते हुए डिजिटल दुष्प्रभाव पर आयुर्वेद उपचार की समीक्षा की। वही पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्याख्याता हरीश नामा ने अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही सम्भागियों को अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी बुद्धिप्रकाश नागर द्वारा पपीता, खीरा, तरबूज और अंगूर का अल्पहार उपलब्ध करवाया गया। द्वितीय सत्र में सम्भागी वीरेन्द्र श्रृंगी के साथ आयुर्वेदिक अस्पताल में औषधीय पौधों का अवलोकनार्थ गई।उसके साथ ही रास्ते से ताजा गोबर उठाकर लाई, जिसे जैविक गड्ढे में सूखे पत्तों पर डालकर पानी छिडका। तृतीय सत्र की शुरुआत गीत गाकर हुई, जिसमें हय्या हो हय्या गाकर कविता बनाने की गतिविधि द्वारा कविता बनाना सीखी, इसके साथ सम्भागियों ने मनपसन्द के शब्द जैसे सूरज, गुलाब, महादेव, खाटू श्याम, सूरजमुखी आदि शब्दों पर अभिव्यक्ति देकर आशु भाषण प्रतियोगिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने के लिए अशोक कुमार मीणा और पवन कुमार नागर का नाम उल्लेखनीय है। मंच सानिध्य रक्षा जोशी, सावित्री शर्मा, मनोरमा शर्मा, उमेश कुमार और संस्था प्रधान पूरीलाल सुमन का मिला।
सर्कल में खडे होकर "हम होंगे कामयाब" गीत के साथ विसर्जन, सैल्यूट और प्रमाण कर विसर्जित हुए। भोजन में आज बाटी, मटर पनीर की सब्जी और रायता शामिल किया गया है। सभी सम्मागियों ने उत्साहपूर्वक आयोजन को सम्पन्न करने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.