चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2083 पर बकानी नगर में निकलेगी भव्य शोभा

बकानी : गुरुवार को समरथ भारत संगठित हिंदू -- समर्थ भारत  को लेकर समस्त हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी महिला मंडल सामाजिक संगठन एवं कस्बे वासियों के तत्वाधान में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा अंतर्गत समस्त तैयारी यों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है विशाल शोभा यात्रा को भव्य रूप प्रदान करने हेतु नगर में समस्त संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारी यों को अलग-अलग जिम्मेदारीयाँ सोंपी  गई जिसमें नगर का सौंदर्य करण बैनर पोस्टर के साथ ही बंदरवार लगाना शोभा यात्रा का मार्ग सूव्यवस्थित  करवाना स्वागत द्वार तोरण द्वार लगवाने के साथ ही अन्य कार्य   प्रदान किए गए  भव्य शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे  दुर्गा वाहिनी अखाड़ा व्यायाम शाला अखाड़ा महिला टोली आकर्षक झांकियां महाकाल के ढोल बिंदोरी नृत्य के साथ ही घुड़ सवारीयाँ रहेंगी   शोभा यात्रा अंतर्गत अधिकतम संख्या नगर वासियों की रहने हेतु  ध्वनि विस्तारण यंत्र तस्वीर सहित क्षेत्र के शमी पत्र गांव में घुमाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर नगर में घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रण पत्र प्रदानकर शोभा यात्रा में शामिल होने हेतु निवेदन भी किया जा रहा है

रिपोर्टर :  रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.