भारत विकास परिषद शाखा कार्यकारिणी बकानी के वर्ष 2026के निर्वाचन हुए सम्पन्न
बकानी : भारत विकास परिषद शाखा बकानी की बैठक मे प्रांतीय कार्यकारणी के सदस्य ओमप्रकाश, प्रांतीय कार्यकारणी उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, तथा जगदीश पाटीदार प्रांतीय संगठन सचिव चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुई
सर्व प्रथम वन्देमातरम गीत के साथ बैठक प्रारम्भ की गयी
अतिथियों के द्वारा भारतमाता की पूजा की गयी और अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण किया गया
चुनाव प्रभारी जगदीश पाटीदार ने परिषद के कार्यों को कैसे सम्पादित किया जाये ये बताते हुए चुनाव की प्रक्रिया बताई
सर्व संमती से बकानी शाखा के नवनीत प्रजापति को अध्यक्ष, चेतन कुमुद को सचिव, एवं जितेंद्र मेहरा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सर्व सहमति से प्रदान किया गया
उपस्तिथ सभी सदस्यों ने नई कार्यकारणी को बधाई दी उनका माल्यार्पण किया गया
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया तथा अंत मे राष्ट्रीय गान करके बैठक का समापन किया गया
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.